{"_id":"58bf048e4f1c1b5f3ddc401e","slug":"indignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने से लोगों में आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने से स्थानीय नागरिकों ने आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि जंगल की लकड़ी पर ग्रामीण का अधिकार नहीं है, मिट्टी का तेल अब मिलता नहीं, महंगाई कम होने के बजाए निरंतर बढ़ रही है, इन हालातों में कैसे घर चलेगा। कई लोगों ने सब्सिडी न मिलने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि कई महीनों से पैसा वापस खातों में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
यहां मल्ली बाजार स्थित होटल व्यवसायी अनिल खंपा ने सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कड़ा ऐतराज जताया है, कहा कि सरकार सीधे जनता की जेब में डाका डाल रही है। 1225 रुपए में मिलने वाला व्यावसायिक सिलेंडर 1475 रुपए में मिल रहा है। सीधे 250 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। गृहणी गीता भट्ट ने भी सिलेंडरों के दाम बढ़ाने पर सरकार को कोसा है, कहा कि महंगाई कम करने का वादा करने वाले केंद्र सरकार अपने वायदे से मुकर गई है।
विज्ञापन
उन्होंने इसे जनता के साथ विश्वासघात करार दिया। राज त्रिपाठी का कहना है कि गैस सिलेंडरों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि समझ से परे है। इन हालातों में गरीब का चूल्हा कैसे जलेगा। जंगल से लकड़ी पर उसका अधिकार नहीं है। मिट्टी का तेल मिलता नहीं। आम जनता कैसे जीवनयापन करेगी। केंद्र सरकार को सिलेंडरों के दाम घटाने चाहिए। तल्ली कहाली के प्रधान पूरन पांडेय का कहना है कि केंद्र सरकार ने महंगाई के नाम पर जनता को छला है। पूर्व में जब गैस के दाम बढ़ते थे तो भाजपा सड़कों पर उतर जाती थी, आज दाम बढ़ाए जा रहे हैं तो सरकार चुप है। सरकार ने यदि सिलेंडरों के दाम नहीं घटाए तो जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन