फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indian Team Failed to Reach Semis

युवा भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन पर सेमी फाइनल में चूकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Indian Team Failed to Reach Semis
लक्ष्य सेन - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मलयेशिया के शाह आलम में 15 से 20 फरवरी तक हुई एशियन सीनियर बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन के नेतृत्व में युवा भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन क्वार्टर फाइनल में ही टीम हार गई।
विज्ञापन

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि कोरिया से हारने के बाद भारतीय टीम ने वापसी की। दूसरे चक्र में भारतीय टीम ने हांगकांग को 3-2 से हराया। दुनिया के 13 वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने हांगकांग के विश्व के 17 नंबर के खिलाड़ी ली चौक यू को आसानी से 21-19, 21-10 से हराया। भारत के मंजूनाथ ने भी हांगकांग के जेसन को 21-14, 17-21 और 21-11 से पराजित किया। भारतीय युगल जोड़ी ने भी जीत दर्ज कर हांगकांग को 3-2 से पराजित किया।
विज्ञापन

तीसरे चक्र में भारत की टक्कर इंडोनेशिया से हुई। पहले मैच में लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के डी डब्लू चीकों ओरा को 21-18 और 27-25 से हराया। मंजूनाथ ने योनाथन को 21-12,15-21 और 21-17 से हराया लेकिन बाकी खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थित में भी युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन 2-3 से भारतीय टीम हार गई और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed