फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indian players perform well in World Martial Arts Games

वर्ल्ड मार्शल आर्ट खेलों में लंदन में छाए भारतीय खिलाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Indian players perform well in World Martial Arts Games
लंदन में मुख्य कोच सतीश के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ी। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वर्ल्ड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी की ओर से 24 से 29 अक्तूबर तक लंदन के एघम लैसर ओलंपिक सेंटर में संपन्न 12वें विश्व मार्शल आर्ट खेलों में भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। देश के खिलाड़ियों ने दो रजत सहित कुल छह पदक जीतकर विदेश में देश का मान बढ़ाया है। उत्तराखंड की हर्षिता चौधरी ने रजत पदक जीता। खेलों में 98 देशों के लगभग पांच हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुल दस से अधिक खेल स्पर्धाएं इस प्रतियोगिता में संपन्न हुईं।
विज्ञापन

भारतीय टीम के मुख्य कोच सतीश जोशी ने यहां लौटकर बताया की देश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लंदन में भारत का मान बढ़ाया है। 13 सदस्यीय भारतीय टीम को केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने रवाना किया था। उन्होंने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 6 पदक जीते। भारत के दो खिलाड़ी मात्र एक प्वाइंट से स्वर्ण पदक से चुके।
विज्ञापन

भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड की हर्षिता चौधरी ने रजत पदक जीता। देश के लिए दूसरा रजत पदक गुजरात के ध्रुविक पटेल ने और असम की प्रीति सरकार, समद लसकर, नमस्या बरूवा और तमिलनाडु के कृतस्वरन भास्करन ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड मार्शल आर्ट कमेटी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी द्वारा मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र मोर, निदेशक बीके भारत, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, उपनिदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरती सेनी , एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, अंतराष्ट्रीय बाक्सिंग कोच सी के जोशी, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed