फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indian Citizen in Ukraine

यूक्रेन में फंसे लोगों का ब्यौरा जुटाकर शासन को भेजेगा जिला प्रशासन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Indian Citizen in Ukraine
अल्मोड़ा। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए अब जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिला प्रशासन ऐसे नागरिकों का ब्यौरा जुटाकर शासन को भेजेगा। इससे उनकी सुरक्षा के संबंध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से आगे की कार्रवाई कर सके। ब्यौरा जुटाने के लिए डीएम के निर्देश पर नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम वंदना सिंह ने बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सूचना शासन को उपलब्ध कराने के लिए एडीएम को नोडल और प्रशासनिक अधिकारी न्याय अनुभाग को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इनके माध्यम से यूक्रेन में फंसे नागरिकों के उत्तराखंड और यू्क्रेन का पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पासपोर्ट नंबर जुटाया जाएगा। परगना स्तर पर उक्त सूचना जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को अपने क्षेत्र का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी उप जिला मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के सभी राजस्व उपनिरीक्षकों, अधीनस्थ स्टाफ के माध्यम से यूक्रेन में फंसे नागरिकों की सूचना जुटाएंगे। नागरिकों की सूचना मिलने पर उनके घर जाकर परिजनों से वार्ता कर वार्ता के समय की फोटोग्राफ प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं की वर्तमान लोकेशन, ई-मेल पता, मोबाइल, पासपोर्ट नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी जुटाकर रोजाना जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों के भारत में अपने घर पहुंचने तक उनके परिजनों से प्रतिदिन संपर्क कर उनकी अद्यावधिक स्थिति की जानकारी/सूचना रोजाना जिला कार्यालय में देंगे। डीएम ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी न्याय अनुभाग जिला कार्यालय का दायित्व होगा कि वह रोजाना परगना स्तर से प्राप्त होने वाली सूचना संकलित कर नोडल अधिकारी/एडीएम के माध्यम से शासन को भेजेंगे और सूचना की एक प्रति डीएम को भी अवलोकनार्थ प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed