फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   India won bronze medal in Asian Senior Badminton Team Championship

एशियन सीनियर बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में टीम इंडिया को कांस्य पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
India won bronze medal in Asian Senior Badminton Team Championship
कोच पिता डीके सेन के साथ लक्ष्य सेन। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मानिला, फिलिपींस में चल रही एशियन सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को दूसरी बार कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

एक बार फिर लक्ष्य सेन ने जबर्दस्त प्रदर्शन दोहराते हुए एशियन चैंपियन और वर्ल्ड नंबर सात जोनाथन कृष्टी को सीधे सेटों में 21-18 और 22-20 से हराया। लेकिन
सेमीफाइनल में इंडोनेशिया से कड़े संघर्ष के बाद टीम इंडिया को 3-2 से हार का सामना कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
पहले पुरुष एकल में भारत के साईं प्रणीत चोटिल होकर बाहर हो गए थे। दूसरा एकल लक्ष्य ने जीता जबकि तीसरे पुरुष युगल में एमआर अर्जुन की जोड़ी कड़े संघर्ष के बाद हार गई। वहीं चौथा एकल भारत के शुभांकर डे ने जीता।
विज्ञापन

फाइनल पुरुष युगल में रेगुलर युगल खिलाड़ी के अनुपस्थिति होने पर चिराग शेट्टी के साथ लक्ष्य की जोड़ी को इंडोनेशिया की वर्ल्ड नंबर एक जोड़ी मार्क्स गिदेन और केविन से हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय टीम इंडिया के साथ शामिल उनके कोच पिता डीके सेन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर लक्ष्य के प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार, डीएम नितिन सिंह भदोरिया, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन के सचिव बीएस मनकोटी, अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार के राम अवतार, प्रशांत जोशी, सुरेश कर्नाटक, गोकुल मेहता, एएनएस रजवार समेत खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed