फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   India's victory celebration

भारत की जीत पर धौनी के गांव ल्वाली में जश्न

Sun, 15 Feb 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 15 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
India's victory celebration
विश्व कप क्रिकेट मुकाबले में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत से जश्न का माहौल है। अल्मोड़ा में क्रिकेट प्रेमी तिरंगे के साथ नारेबाजी बाजी करते हुए मालरोड पर निकले और खुशी का इजहार किया। वहीं भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के गांव ल्वाली में भी जश्न का माहौल है। भारतीय टीम की जीत के लिए धौनी के चाचा-चाची ने कुलदेवी की पूजा की।
विज्ञापन


भारत की जीत पर अल्मोड़ा में भी लोगों ने खुशी जताई। युवाओं की टोली तिरंगे के साथ मालरोड में निकली और नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, क्रिकेट कोच लियाकत अली, मनोज सनवाल, सभासद अशोक पांडे ने भी भारत की जीत पर खुशी जताई है।
विज्ञापन


उधर ल्वाली गांव में सुबह से ही धौनी के चाचा घनपत सिंह, चाची माधवी देवी समेत अन्य परिजन मैच देख रहे थे। इससे पहले परिजनों ने भारतीय टीम की जीत के लिए कुलदेवी मंदिर में पूजा अर्चना की। मैच का परिणाम घोषित होने के बाद गांव में क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और मिठाई भी बांटी गई। इस मौके पर हयात सिंह धौनी, कुंवर सिंह धौनी, चंदन धौनी, नारायण सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, सुंदर सिंह, दीपक जोशी, दलीप सिंह, मोहित, बालम सिंह धौनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जैंती बाजार में खेल प्रेमियों भारतीय टीम की जीत पर मिठाई वितरित की। इस मौके पर धीरज जोशी, आनंद सिंह बोरा, शंकर जोशी, प्रकाश जोशी, अशोक पांडे, रमेश कुंजवाल, चंदन सिंह कुंजवाल, अमर सिंह रौतेला, सुरेश रजवार, गौरव कुंजवाल, पुष्कर रजवार, सुमित भट्ट, कमल भट्ट, हिमानी भट्ट, पूरन जोशी, नरेंद्र बिष्ट, धीरज, प्रकाश जोशी, किशोर नगरकोटी, मनीष धौनी, अमर सिंह नगरकोटी, राम सिंह रजवार, कुलदीप बोरा, मनोज गोस्वामी, लक्ष्मण पटवाल, गुड्डू भट्ट, दीवान नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed