फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   independent dhananjay become president of kumaon universty

निर्दलीय धनंजय बने कुविवि छात्र महासंघ के अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
independent dhananjay become president  of kumaon universty
रानीखेत में धनंजय बेलवाल का स्वागत करते छात्रसंघ पदाधिकारी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। कुविवि छात्र परिषद (महासंघ) के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय बेलवाल और उपाध्यक्ष में नीरज तिवारी ने जीत दर्ज की है। जबकि छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दया बिष्ट, सचिव पद पर चेतन सिंह चम्याल, संयुक्त सचिव पद पर हरीश सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ पलड़िया पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा के बाद उनको शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद में धनंजय सिंह और प्रांजली चंदोला के बीच मुकाबला हुआ। धनंजय बेलवाल को 25 और एबीवीपी की प्रत्याशी प्रांजलि चंदोला को 17 मत मिले। धनंजय बेलवाल ने आठ मत से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर नीरज तिवारी को 37 और और अर्जुन यादव को चार मत मिले। नीरज तिवारी ने 33 मत से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बीते दिन छात्र महासंघ के छह पदों के लिए आठ लोगों ने नामांकन कराया था। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरएस पथनी ने परिणामों की घोषणा की और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्रो. इला साह, प्रो. दया पंत, कुलानुशासक डा. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. भीमा मनराल, प्रो. इला बिष्ट, प्रो. रुबीना अमान, प्रो. डीके भट्ट, प्रो. एमएम जिन्नाह, प्रो. जीसी साह, लियाकत अली खान, डॉ. नवीन चंद्र भट्ट ने सहयोग दिया। सुरक्षा के लिए पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed