गरुड़ (बागेश्वर)। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने अपने घर पर ध्वजारोहण कर परिजनों के साथ राष्ट्रगान किया। प्रांतीय उद्योग व्यापार संघ ने गांधी चबूतरे पर झंडारोहण किया। वहां जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, देवकीनंदन जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, विनोद पांडे, कैलाश बोरा आदि थे। तहसील मुख्यालय में एसडीएम योगेंद्र सिंह, विकासखंड कार्यालय में बीडीओ त्रिलोक सिंह भाकुनी, रेंज कार्यालय में रेंजर हरीश खर्कवाल, थाना बैजनाथ थानाध्यक्ष पंकज जोशी, राजकीय जूनियर हाईस्कूल उड़खुली में वरिष्ठ शिक्षक उमेश जोशी, जूनियर हाईस्कूल रौल्याना में प्रधानाध्यापक नीरज पंत, बदरीनाथ में दलीप भाकुनी, विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कैलाश जोशी, सेंट एडम्स में प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य रजिया सिद्दीकी, कंट्रीवाइड स्कूल में प्रधानाचार्य खीम सिंह नेगी, इंटर कॉलेज गागरीगोल में प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मियां, भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कांग्रेेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्या ने ध्वजारोहण किया।