{"_id":"5d7bd7118ebc3e93a04e7ea8","slug":"indecency-with-orthosugeon-almora-news-hld3565607183","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदार ने की जिला अस्पताल के आर्थोसर्जन के साथ अभद्रता और धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीमारदार ने की जिला अस्पताल के आर्थोसर्जन के साथ अभद्रता और धक्का मुक्की
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आर्थोसर्जन से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शुक्रवार को जिला अस्पताल में महिला मरीज के साथ पहुंचे एक तीमारदार की आर्थोसर्जन के साथ झड़प हो गई। तीमारदार ने डॉक्टर के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की भी की। मामला इतना गर्माया कि बाद में अस्पताल प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के आने से पहले तीमारदार मरीज को लेकर जा चुका था। इधर अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस में डॉक्टर के साथ मारपीट और अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अस्पताल के डॉक्टरों ने भी ओपीडी के दौरान पर्याप्त सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग की है।
शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल में आर्थोसर्जन डॉ. शुजा मरीजों का चेकअप कर रहे थे। लाइन में खड़ी एक वृद्धा के साथ उसका बेटा और बहू भी मौजूद थे।
पहले बेटे और बहू ने पर्ची लगाने वाली वार्ड ब्याय कमला देवी पर आरोप लगाया कि वह पर्ची ऊपर-नीचे कर रही है। इसी बीच डॉ. शुजा ने महिला तीमारदार को बुलाया और कक्ष में हल्ला नहीं करने की नसीहत दी। इतनी सी बात पर दोनों ने वार्ड ब्याय से पर्ची ली और गाली गलोच करते हुए जाने लगे। डॉ. शुजा ने बताया कि गाली सुनकर वह बाहर आए और गाली देने से टोका।
डॉ. शुजा ने बताया कि गाली करने वाला वृद्धा का तीमारदार शराब भी पिए हुए था। जब उससे मेडिकल कराने की बात कही तो वह भड़क उठा और उसने उनका कालर पकड़ लिया और धक्का दे दिया। जिससे उनके हल्की चोट भी लगी। इसी दौरान अस्पताल के गार्ड बीच बचाव के लिए पहुंचे। वहीं वहां मौजूद बीमार लोगों ने किसी तरह डॉक्टर को बचाते हुए उनके कक्ष तक पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक तीनों अस्पताल से निकल चुके थे।
विज्ञापन
इधर पुलिस ने डॉक्टर शुजा से पूछताछ की। डॉ. शुजा ने बताया कि अस्पताल में आए दिन शराब पीकर लोग डाक्टरों के साथ अभद्रता करते हैं ऐसी स्थिति में मरीजों को देखना काफी मुश्किल होता है। बाद में अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉ. के साथ अभद्रता करने वाले के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि आर्थोसर्जन के साथ अभद्रता और मारपीट मामले में पुलिस में तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 11 सुरक्षा गार्ड हैं जिनमें से दिन के समय ओपीडी में तीन सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं।