फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Incrochment in Almora Kriyashala

Almora News: अल्मोड़ा में क्रिया स्थल पर भवन निर्माण को डाल दिए पिलर, पालिका ने तोड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Incrochment in Almora Kriyashala
अल्मोड़ा के नरसिंह बाड़ी के तुलारामेश्वर नौले के पास अतिक्रमण हटाते पालिकाकर्मी व श्रमिक।।संव? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में अवैध निर्माण व अतिक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही मामला सामने आया है जब अतिक्रमणकारियों ने लोगों की प्यास बुझाने वाले नौले के आसपास की खाली भूमि व क्रिया स्थल पर अतिक्रमण कर उसमें भवन निर्माण के लिए पिलर खड़े कर दिए। पालिका ने मौके पर पहुंचकर पिलर तोड़ डाले और अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

पालिका के अनुसार नरसिंहबाड़ी में तुलारामेश्वर नौले व इसके समीप स्थित क्रिया स्थल की खाली भूमि पर कुछ लोगों ने अक्रिमण कर वहां भवन निर्माण के लिए पिलर खड़े कर दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पालिका ने पूर्व में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया लेकिन उन्होंने इस पर कोई गौर नहीं किया और भवन निर्माण चलता रहा। शनिवार को पालिका की टीम मौके पर पहुंची और सीमेंट के पिलर व दीवारें तोड़ दी।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी, बसंत बल्लभ पांडे, हिमांशु कांडपाल, कैलाश, सतीश, चंदन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed