{"_id":"5efc368d8ebc3e43375913be","slug":"increasing-infection-people-not-wearing-masks-police-invoice-30-people38","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा संक्रमण, फिर भी मास्क नहीं पहन रहे लोग, पुलिस ने 30 लोगों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा संक्रमण, फिर भी मास्क नहीं पहन रहे लोग, पुलिस ने 30 लोगों का किया चालान
रानीखेत में बगैर मास्क पहने लोगों का चालान काटती पुलिस।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दूसरी तरफ लोग इस महामारी को लेकर अभी भी जागरूकता का परिचय नहीं दे रहे हैं। महामारी से बचने के लिए दो गज की दूरी को कारगर माना जा रहा है, लेकिन बाजार में इसका कटाई पालन नहीं हो रहा। यहां तक कि लोग मास्क पहनने में भी लापरवाही बरत रहे हैं, जबकि इसमें भारी जुर्माने का भी प्रावधान किया गया गया है।
विज्ञापन
इधर, कोविद के नियमों का पालन कराने के लिए अब प्रशासन के साथ ही पुलिस ने भी कमर कस ली है। प्रशासन जहां गांव, कस्बों में निगरानी बढ़ा रहा है, वहीं पुलिस ने नगर और अपने अधिकार क्षेत्र गांवों में सक्रियता बधाई है। एसएसआई बसन्ती आर्य के नेतृत्व में अब पुलिस टीम नियमों का अनुपालन करने में जुट गई है। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। इसके अलावा मंगलवार की देर शाम तक पुलिस ने बगैर मास्क के घूम रहे 30 से अधिक लोगों का चालान किया। इससे पूर्व सोमवार को 17 चालान किये गए। एसएसआई बसन्ती आर्य ने कहा कि हमारी को लेकर लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा। कहा कि मास्क ही जरूरी नहीं है। दुपट्टे, गमछे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कहा कि पुलिस नियमों का कड़ाई से पालन कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।