फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Increase profits by off season vegetable production, silent rearing

अल्मोड़ा: बेमौसमी सब्जी उत्पादन, मौन पालन से बढाएं मुनाफा

Sat, 18 Feb 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Increase profits by off season vegetable production, silent rearing
अल्मोड़ा। जन मैत्री कल्पघाटी युवा समिति जोशीमठ की ओर से 'उन्नत कृषि उत्पादन तकनीकी से आय वृद्धि' विषय पर विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। विशेषज्ञों ने कहा कि बेमौसमी सब्जी, मशरूम उत्पादन के साथ ही मौन पालन किसानों की आजीविका का बेहतर साधन और मुनाफे का सौदा बन सकता है। इसके लिए किसानों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने कहा कि संस्थान लगातार कृषि की नई तकनीक विकसित कर रहा है जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। उन्होंने फल, पुष्प उत्पादन की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने किसानों को उनके क्षेत्रों में उत्पादित प्रमुख फसलों की उत्पादन तकनीकी, उनमें लगने वाले रोग और बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थियों को फसलों में उपयोगी जैव उर्वरकों के साथ ही विभिन्न फसलों की मढ़ाई के लिए संस्थान की ओर से विकसित यंत्रों की भी जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा के प्राध्यापक डॉ. आरपी सिंह ने उत्पादों की व्यापार योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम में नाबार्ड अल्मोड़ा के जिला प्रबंधक गिरीश पंत, ग्रामीण व्यापार इनक्यूबेटर योगेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. पंकज कुमार मिश्रा, बृजमोहन पांडेय और कुशाग्रा जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed