{"_id":"5e483dca8ebc3ee5ea3fb9f5","slug":"inauguration-of-park-built-in-van-panchayat-mat-bhadoria-almora-news-hld373763048","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वन पंचायत माट में बने पार्क को विकसित करने के प्रयास होंगे: भदौरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वन पंचायत माट में बने पार्क को विकसित करने के प्रयास होंगे: भदौरिया
विज्ञापन
वन पंचायत माट में पार्क का उद्घाटन करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया और अन्य।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रीन हिल्स संस्था ने वन पंचायत माट में एक पार्क हमारा वन विकसित किया है। शनिवार को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के अलावा मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल और ग्रीन हिल्स की आशा डिसूजा, वसुधा पंत ने संयुक्त रूप से पार्क का उद्घाटन किया।
डीएम ने कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए ग्रीन हिल्स संस्था ने सराहनीय काम किया है। इस पार्क के विकसित होने से गांव के बच्चों को यहां पर खेलने का मौका मिलेगा। इस पार्क में झूले, फिसल पट्टी, व्यू प्वाइंट आदि बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष संस्था द्वारा यहां पर पौधरोपण किया गया था। जिसे संरक्षित करने का दायित्व बच्चों, स्थानीय लोगों का रहेगा।
उन्होंने गर्मियों के मौसम और पशुओं से पौधों को बचाने की अपील की। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि ग्राम माट, मटेना, शैल और गदौली में स्वच्छता कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को सूखे, गीले कूड़े के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक रहना होगा। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी हवालबाग पंकज कांडपाल, परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भट्ट, विद्या कर्नाटक, ग्रीन हिल्स संस्था के यूसुफ तिवारी, भूपेंद्र सिंह बल्दिया, अजय रस्तोगी, अजय प्रसाद, सोनम, मनोज मौजूद थे। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।