फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In the Sadar Bazar, the fires, four shops and godowns

सदर बाजार में भीषण आग, चार दुकानें और गोदाम राख

Wed, 04 Apr 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 04 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
In the Sadar Bazar, the fires, four shops and godowns
दुकानों से उठती आग की लपटें। - फोटो : अमर उजाला

 नगर के सदर बाजार में बुधवार तड़के अचानक लगने से चार दुकानें और एक गोदाम जलकर राख हो गया।  अग्निशमन दस्ते ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे। अग्निकांड में 32 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। हालांकि प्रशासनिक जांच के बाद ही नुकसान का सही आंकलन होगा। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया हैं, अलबत्ता शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


सदर बाजार में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे दुकानों से धुआं उठते देख लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आनन-फानन में अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। पुलिस, प्रशासन और कैंट के लोग भी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन दल और स्थानीय लोगों की मदद से वहां आग बुझाने का कार्य शुरू हुआ। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


अग्निकांड में उमा पंत की कास्मेटिक, मो. यासीन की चश्मे और घड़ी की दुकान, नरेंद्र सिंह माहरा की कास्मेटिक, मो. सलीम की जूते-चप्पल की दुकान और गोदाम एवं हरीश राम आर्या का जूते-चप्पल का गोदाम जल गया। प्रभावितों ने 32 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन कर प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है। बाद में तहसीलदार नितेश डांगर ने मौके का मुआयना कर हालातों का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी, फिर भी जांच के बाद ही असल कारणों का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed