फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In the nine-year-old child on the monkey slipped Dungadhara

ढूंगाधारा में बंदर ने नौ वर्षीय बच्चे पर झपटा

Sun, 01 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 01 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
। नगर क्षेत्र में भी बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार को ढूंगाधारा मोहल्ले में कटखने बंदर ने एक बच्चे पर हमला कर उसके हाथ में दांत गढ़ा दिए। परिजनों को बच्चे का अस्पताल में उपचार कराना पड़ा।

नगर के ढूंगाधारा, धारानौला, खत्याड़ी, रानीधारा, पोखरखाली, चीनाखान आदि मोहल्लों में बंदरों का आतंक बना हुआ है। उत्पाती बंदर आए दिन लोगों पर हमला भी कर देते हैं। शनिवार को दिन में ढूंगाधारा मोहल्ले में दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे मनोज कुमार (नौ) पुत्र सूरज कुमार पर बंदर झपट गया। बंदर ने मनोज के हाथ में दांत गढ़ा दिए। मनोज के चिल्लाने और लोगों के शोर मचाने पर बंदर भाग गया।
विज्ञापन


परिजनों ने घायल बालक का अस्पताल में जाकर उपचार कराया।  लोगों का आरोप है कि मैदानी इलाकों से कई लोग ट्रकों में बंदरों को भरकर आसपास के जंगलों में छोड़ जाते हैं और जंगलों से यह बंदर आबादी की तरफ पहुंच जाते हैं। लोगों ने पालिका तथा वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed