फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In the moving scootee also cut the monkey

चलती स्कूटी में भी काट दिया बंदर ने

Sat, 04 Nov 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
In the moving scootee also cut the monkey
बंदर के काटने के बाद अस्पताल में इलाज कराते गणेश पंत। - फोटो : अमर उजाला

 नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब तो कटखने बंदर चलते वाहन में भी छलांग मारकर लोगों को घायल कर रहे हैं। शनिवार सुबह ऐसा ही एक मामला सामने आया जब चलती स्कूटी में बैठकर सिलेंडर भराने जा रहे एक व्यक्ति को बंदर ने बुरी तरह काट लिया। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाकर उनका इलाज करवाया गया। क्षेत्र के लोगों ने आतंक मचा रहे बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन

 रानीधारा निवासी गणेश चंद्र पंत शनिवार सुबह स्कूटी में सिलेंडर लेकर भरवाने जा रहे थे। मार्ग पर बंदरों का झुंड घूम रहा था। जिसमें से एक कटखने बंदर ने चलती स्कूटी में छलांग मार दी और गणेश पंत के पैर में दांत गढ़ा दिए। बमुश्किल बंदर ने उनका पैर छोड़ा। चलती स्कूटी में बंदरों द्वारा इस तरह काटने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन


घायल गणेश पंत को उनके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनके पैर में चार टांके लगे। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बंदरों ने स्कूल आने-जाने वाले बच्चों का मार्ग में चलना दूभर कर दिया है और अब तो वह वाहन में भी कूद मारने लगे हैं। ज्ञापन देने वालों में गणेश चंद्र पंत, चंद्र प्रकाश पंत, सौरभ पंत, गिरिजा शंकर जोशी, रमेश चंद्र जोशी, चंद्रशेखर पांडे, भुवन कांडपाल, कौस्तुभानंद पंत, बालम सिंह जीना, कुमुद जोशी, गगन जोशी आदि शामिल हैं। इधर पूर्वी पोखरखाली और एडम्स मार्ग पर भी बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। लोगों के घरों से सामान उठाने के अलावा काटने के लिए दौड़ रहे हैं। आसपास स्थित दुकानों से भी बंदर सामान उठा ले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed