फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In the Memory of Mulayam Singh Yadav

मुख्यमंत्री बनते ही रानीखेत नगर को पानी पिलाया था पूर्व सीएम स्व. मुलायम सिंह ने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
In the Memory of Mulayam Singh Yadav
विमल सती। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव ने पर्यटन नगरी रानीखेत के अपने पहले दौरे में यहां के लोगों की पेयजल समस्या दूर कर दी थी। उस दौर में ताड़ीखेत-गगास पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती थी, इसमें आधे से ज्यादा पानी सेना को मिलता था। रानी महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह ने देवीढुंगा पेयजल योजना की सौगात और रानीखेत-खैरना-हल्द्वानी सड़क को स्टेट हाईवे का दर्जा दिया था।
विज्ञापन

सीएम रहते उन्होंने रानीखेत जिले की मांग को लेकर पहुंचे शिष्टमंडल को भी निराश नहीं किया। पहली बार 1992 में एडीएम और डीएसपी की भी नियुक्ति कराई थी। मंडल कमीशन की सिफारिशों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं के कोप का सामना भी मुलायम को करना पड़ा। 1990 के दौर में पूरे देश में मंडल कमीशन की सिफारिशों के विरोध में छात्र आंदोलन हो रहे थे। तत्कालीन विधायक मुलायम सिंह रानीखेत में तत्कालीन विधायक रहे स्व. जसवंत सिंह बिष्ट की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। यहां उन्हें छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद लाठीचार्ज हुआ और लोगों का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। क्षेत्र में पथराव भी हुआ, कई छात्र नेताओं पर गंभीर धाराएं लगीं और उन्हें कई दिन जेल में गुजारने पड़े। विमल सती बताते हैं कि रानीखेत के इतिहास का यह सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन था।
विज्ञापन

भट्ट, बचदा की राजनीति की शुरुआत इसी आंदोलन से
रानीखेत। मुलायम कांड से ही वर्तमान रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बची सिंह रावत राजनीति के फलक पर चमके थे। इस कांड में यह लोग भी शामिल थे, धीरे-धीरे ये लोग राजनीति के क्षेत्र में कूद गए। बचदा 1991 में तो अजय भट्ट 1996 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर यूपी विधान सभा पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम के निधन पर शोक
रानीखेत। यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नरेंद्र रौतेला, विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, छावनी के सभासद मोहन नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी आदि ने शोक जताया है।

1990 में शौकियाथल आए थे मुलायम
अल्मोड़ा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव 1990 में अल्मोड़ा के शौकिया थल आए थे। उन्होंने यहां कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया था। जागनाथ इंटर कॉलेज शौकिया थल के प्रबंधक राकेश भट्ट ने यह जानकारी दी। यादव के निधन पर स्कूल के प्रबंधक समेत नारायण सिंह अधिकारी, हरीश भट्ट, कमल भट्ट, अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुंदर बिष्ट, कमल जोशी ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed