{"_id":"5eea416c0040c265bb6d67eda42b6874","slug":"in-the-first-year-of-undergraduate-admissions-process-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया आज से
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीएससी, बीकॉम और बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया कल मंगलवार से शुरू हो रही है। परिसर में इस साल से बीकॉम आनर्स पाठ्यक्रम भी शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी ने बताया कि बीएससी, बीकॉम और बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र मंगलवार से मिलने शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्रो. पथनी ने बताया कि इस बार बीकॉम आनर्स पाठ्यक्रम भी शुरू होने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बीकॉम आनर्स प्रथम वर्ष के लिए कम से कम 30 छात्रों के आवेदन मिलने पर ही यह पाठ्यक्रम शुरू होगा। अन्यथा की स्थिति में छात्रों का शुल्क लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन