फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In the doubles, Mansa won silver and gold in Dhruv

युगल में मनसा ने स्वर्ण और एकल में ध्रुव ने रजत जीता

Sun, 25 Nov 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 25 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
In the doubles, Mansa won silver and gold in Dhruv
शटलर मनसा रावत, ध्रुव नेगी, साथ में कोच डीके सेन और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
 आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 21 से 25 नवंबर तक आयोजित नेशनल सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप अंडर-13 में उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए अल्मोड़ा की मनसा रावत ने बालिका युगल में स्वर्ण और बालक एकल में देहरादून के ध्रुव नेगी ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन


उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि बालिका युगल के फाइनल में मनसा (अल्मोड़ा) और कनिका श्री (कर्नाटक) की जोड़ी ने तमिलनाडु की सृन्धी और शिवाधारानी को सीधे सेटों में 21-17 और 21-19 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

बालक एकल वर्ग में ध्रुव नेगी (देहरादून) को फाइनल में असम के अनिमेश गगोई से 17-21 और 14-21 से हार का सामना करना पड़ा । ध्रुव नेगी ने रजत पदक प्राप्त किया और राष्ट्रीय उपविजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव पुष्कर जैन समेत समस्त बैडमिंटन परिवार ने दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है। बैडमिंटन कोच डीके सेन, मयंक कपूर, लोकेश नेगी, मैनेजर प्रवीन जुयाल के प्रयासों को सराहा है। उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के अशोक कुमार ने कहा कि पदक विजेताओ को संघ जल्द ही दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed