{"_id":"e396b12de786f4a2d5573b2c9d035c99","slug":"in-ktpudiacina-horror-junkies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठपुड़ियाछीना में नशेड़ियों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठपुड़ियाछीना में नशेड़ियों का आतंक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कभड़ा ग्राम पंचायत से सटा कठपुड़ियाछीना कस्बा शराब तस्करों के कब्जे में है। पियक्कड़ोें के हंगामे से जहां महिलाओं का कस्बे में आना कम हो गया है। वहीं बोर्ड परीक्षार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेहरू युवा क्लब ने पुलिस, आबकारी विभाग से शराब तस्करों को पकड़ने की मांग की है।
नेहरू युवा क्लब के अध्यक्ष बाला दत्त मिश्रा ने बताया कि शराब तस्कर काफलीगैर, बागेश्वर से शराब लाकर कठपुड़ियाछीना में बेच रहे हैं। पियक्कड़ों की अभद्रता से कस्बे में अशांति का माहौल है। महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे से होकर आईटीआई आदि स्कूलों के बच्चों का आना-जाना रहता है। इन दिनों हाईस्कूल, इंटर के बच्चों की परिषदीय परीक्षाएं चल रही हैं। नशेड़ियों के शोरशराबा का खामियाजा उन्हें भी भुगतना पड़ रहा है। कस्बे में कुछ लोग जुए के भी चंगुल में हैं। उन्होंने पुलिस से शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इनमें नेहरू युवा क्लब की बसंती देवी, राधा देवी, पानुली देवी, गोपाल दत्त, सरूली देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन