फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In Jal Jeevan Mission, 38 percent people also got connections so far

जल जीवन मिशन में 38 फीसदी लोगों को भी मिले अब तक कनेक्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
In Jal Jeevan Mission, 38 percent people also got connections so far
अल्मोड़ा। जल जीवन मिशन के तहत जिले में 1.31 लाख से अधिक वंचित परिवारों को पेयजल कनेक्शन देने के लिए चिन्हित किया गया था। पिछले दो साल में अब तक 49385 परिवारों को ही पेयजल कनेक्शन मिल सके हैं, जबकि 81853 परिवार अब भी कनेक्शन से वंचित हैं। ऐसे में मार्च 2022 तक सभी परिवारों को पेयजल कनेक्शन से आच्छादित करना संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में कई गांवों में सालभर पेयजल संकट रहता है। खासकर धौलादेवी, हवालबाग, लमगड़ा, सल्ट, भिकियासैंण, स्याल्दे, द्वाराहाट विकासखंडों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित गांवो के लोगों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। कई स्थानों पर एक से डेढ़ किमी खड़ी चड़ाई पार कर म हिलाएं सिर पर पानी ढोने को मजबूर होती हैं। एक बार में वह अधिकत पंद्रह लीटर तक ही पानी ला पाती हैं। जिससे उनका अधिकाश समय पेयजल की व्यवस्था करने में बरबाद होता है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत की गई सर्वे में जिले के 2139 राजस्व गांवों में 1,31,238 पेयजल कनेक्शन विहीन प रिवारों को चिन्हित किया गया था। सरकार ने वंचित परिवारों को पानी के कनेक्शन से आच्छादित करने के लिए पेयजल निगम निर्माण शाखा, पेयजल निगम यांत्रिक शाखा और जल संस्थान को जिम्मेदारी सौंपी है। जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2019 में पेयजल कनेक्शन देने का कार्य शुरू हुआ। सरकार का लक्ष्य मार्च 2022 तक सभी घरों में कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने का लक्ष्य रखा है। जिले में अब तक 49385 परिवारों को ही पेयजल कनेक्शन से आच्छादित हो पाए हैं, जबकि अब भी 81853 परिवार पेयजल कनेक्शन से विहीन चल रहे हैं। केंद्र सराकर का लक्ष्य मार्च 2022 तक सभी परिवारों को पेयजल कनेक्शन से आच्छादित करने का है, लेकिन इस स्थिति में निर्धारित समय पर वंचित परिवारों को कनेक्शन दे पाना संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में कोविड के कारण मिशन के तहत कार्यों पर असर पड़ा। जल स्रोतों के संवर्धन के साथ ही वंचित परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। मिशन के तहत 18 नई पेयजल योजनाएं बनाने के आंगणन भी तैयार किए जा रहे हैं। जल्द से जल्द मिशन का कार्य पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रवीण कुमार राय साहब, ईई, नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed