फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In Almora encompass Collectorate

अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में दिया धरना

Fri, 29 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 29 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

 नानीसार मामले में गिरफ्तार आंदोलनकारी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, रेखा धस्माना आदि की रिहाई की मांग को लेकर नानीसार बचाओ संघर्ष समिति और उपपा के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने कलक्ट्रेट प्रांगण पर धरना दिया।

विज्ञापन


वक्ताओं ने गिरफ्तार आंदोलनकारियों की बिना शर्त रिहाई करने और मारपीट करने वाले जिंदल ग्रुप के लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। राज्य की जमीन पूंजीपतियों और माफियाओं को औने-पौने दामों में दी जा रही है, लेकिन गरीब और भूमिहीनों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सरकार का विरोध करने वालों पर झूठे मुकदमे थोपे जा रहे हैं। नानीसार में हो रहे अवैध निर्माण का विरोध करते हुए क्षेत्र की जनता के जायज हक की लड़ाई का समर्थन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोर्ट के स्टे आर्डर के बावजूद जिंदल ग्रुप द्वारा जारी निर्माण कार्य पर प्रशासन रोक नहीं लगा पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के दबाव में प्रशासन ने पीसी तिवारी और रेखा धस्माना पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं।

 झूठे मुकदमे तत्काल वापस लेने और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उपपा युवा मोर्चा के ललित बिष्ट ने बताया कि आंदोलन की भावी रणनीति तय करने को 31 जनवरी को हल्द्वानी में बैठक होगी।


 धरने और सभा में  उत्तराखंड संसाधन पंचायत के ईश्वर जोशी, आप के आशीष जोशी, अखिलेश, भुवन, किसान संगठन के शिवदत्त नेगी, शिवदत्त पांडे, उपपा के राजू गिरि, अनूप तिवारी, लीला आर्या, मीना थापा, छात्र संगठन की सुनीता दानू, तारा रावत, खजान जोशी, कमलेश बुर्फाल, बसंत लाल आर्य, दीवान आर्य आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed