फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Imbibe the ideals of freedom fighters in life: Pradeep

स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को जीवन में करें आत्मसात: प्रदीप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Imbibe the ideals of freedom fighters in life: Pradeep
शहीद दिवस समारोह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते राज्यसभा सांसद - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। शहीद दिवस पर बौरारो घाटी के शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। शहीद स्मारक चनौदा में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सेनानियों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सुबह छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने स्कूल से शहीद स्मारक चनौदा तक प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता सेनानियों को सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की। गांधी आश्रम परिसर चनौदा में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत देश आजाद हुआ। उनके बताए गए मार्ग पर चलना ही उन्हें श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन चनौदा के अध्यक्ष महिपाल सिंह भाकुनी और संचालन बालम भाकुनी, ललित भाकुनी ने किया। वक्ताओं में अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे, किशोर नयाल, मुन्ना बोरा, कृष्ण सिंह बिष्ट, गांधी आश्रम के व्यवस्थापक सोबन सिंह बिष्ट आदि थे। इस मौके पर मोहन दोसाद, हरीश भाकुनी, राजेंद्र कैड़ा, देवेंद्र जोशी, भुवन जोशी, बबलू अल्मियां, भुवन पांडे, दीवान बोरा, आनंद सिंह, रमेश सिंह, धीरज पांडे, लीला बोरा, सुरेंद्र भाकुनी, किशोर नयाल ललित दोसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों की पत्नियों को किया सम्मानित
सोमेश्वर। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नियों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कौशल्या जोशी पत्नी स्व. प्रयाग दत्त जोशी, धनी बोरा पत्नी स्व. नर सिंह, मुन्नी देवी पत्नी स्व. शिवगिरि शामिल हैं।
इन स्कूलों के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
महात्मा गांधी इंटर कालेज चनौैदा, कन्या हाईस्कूल चनौदा, प्राथमिक विद्यालय चनौदा, सरस्वती शिशु मंदिर चनौदा, सरस्वती शिशु सदन चनौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed