{"_id":"577419e84f1c1ba32c79bf22","slug":"ignoring-the-municipality-s-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना में पालिका के प्रस्ताव की उपेक्षा से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना में पालिका के प्रस्ताव की उपेक्षा से रोष
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला योजना में पालिका परिषद द्वारा पारित निर्माण संबंधी प्रस्तावों को शामिल नहीं करने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस संबंध में जिले के प्रभारी मंत्री, डीएम और मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर जिला योजना की संशोधन बैठक में पालिका के प्रस्तावों को भी शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि बोर्ड ने नगर के विकास कार्यों को लेकर 29 प्रस्ताव पारित कर जिला योजना की बैठक में रखे थे। पर इनमें से मात्र तीन प्रस्तावों को ही जिला योजना में शामिल किया गया है। आशंका जताई है कि जानबूझकर नगर पालिका के प्रस्तावों को जिला योजना से हटाया गया है। उनका कहना है कि जिला योजना के सदन में सभी सदस्यों को बराबर का दर्जा है, ऐसे मेें पालिका द्वारा दिए गए प्रस्तावों को जिला योजना में शामिल नहीं करना आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि शहर की जनता की जनसंख्या के अनुपात में जिला योजना में विकास कार्यों के प्रस्ताव शामिल किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री ने भी संशोधन बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। करीब 63 करोड़ की जिला योजना में पालिका परिषद के मात्र तीन प्रस्ताव शामिल गए हैं। अन्य प्रस्ताव शामिल नहीं किए जाने से शहर के विकास पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने सीडीओ से अनुरोध किया है कि जिला योजना की संशोधन बैठक कर पालिका के निर्माण संबंधी प्रस्तावों को उसमें शामिल जाए। पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि तभी वह बैठक में भाग ले सकेंगे। पत्र की प्रति उन्होंने प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और जिलाधिकारी को भी भेजी है।ण इधर बालेश्वर वार्ड के सभासद जगमोहन बिष्ट ने भी जिला योजना में पालिका की उपेक्षा पर नाराजगी जताई है।