फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   If the job is missed, the marigold flower made a means of livelihood

नौकरी छूटी तो गेंदे के फूल को बनाया आजीविका का जरिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
If the job is missed, the marigold flower made a means of livelihood
भैंसियाछाना ब्लॉक के दशाउ धनियान गांव में अपने खेतों में फूलों के साथ मौजूद भूपाल सिंह। - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद विपरीत परिस्थितियों में प्रवासी ने गांव में फूलों की खेती कर लोगों को रोजगार की राह दिखाई है। प्रवासी ने मेहनत और लगन से गेंदे के फूलों की खेती कर कमाई का जरिया खोज निकाला है। खेती कर उन्होंने नवरात्र के दौरान चितई मंदिर में स्टॉल लगाकर अच्छी कमाई भी की। अब लगन सीजन में भी अच्छा काम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

भैंसियाछाना के दशाउ धनियान गांव निवासी भूपाल सिंह देहरादून में निजी कंपनी में कार्यरत थे। कोरोना के दौरान हुए लॉकडाउन में उनकी भी नौकरी छूट गई। घर लौटने के बाद बेरोजगारी एक बड़ा अभिशाप बन गया। विपरीत परिस्थितियों में भी भूपाल ने हार नहीं मानी। लॉकडाउन में उन्होंने गेंदे के फूलों की खेती करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

भूपाल ने बताया कि अप्रैल में ही खेतों को तैयार करने का काम किया। जून में लॉकडाउन में छूट मिलने पर दिल्ली स्थित पूसा इंस्टीट्यूट से फूूलों के बीज लाए। जुलाई में लगभग सात से आठ हजार पौधे लगाए गए जो अब पूरे खिल गए हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र में चितई मंदिर में फूलों को बेचने के लिए स्टाल लगाया, जिससे अच्छी आय भी हुई। उन्हें उम्मीद है कि शादी-विवाह के सीजन में उन्हें फूलों का अच्छा आर्डर मिलेगा। भूपाल का कहना है कि पहाड़ में आधुनिक खेती को सरकार की थोड़ी मदद मिल जाए तो कई लोगों को यहां रोजगार मिल सकता है। इसके लिए किसानों को पॉलीहाउस, फूलों की प्रजाति के बीज और पौधे उपलब्ध करवाने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed