{"_id":"58fb9ff34f1c1be6398b5963","slug":"if-the-drug-addiction-in-coaching-and-villaers-centers-is-done-then-the-nupange-operators-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग और विलियडर्स केंद्रों में नशेबाजी हुई तो नपेंगे संचालक: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग और विलियडर्स केंद्रों में नशेबाजी हुई तो नपेंगे संचालक: एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
विलियर्ड संचालकों के साथ बैठक करते एसएसपी डीएस कुंवर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नशे के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए एसएसपी डीएस कुंवर ने शनिवार को नगर के कोचिंग सेंटर, विलियर्ड सेंटर संचालकों और रेस्टोरेंट स्वामियों के साथ बैठक करके नशा करने वालों के साथ ही अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना पुलिस को देने को कहा। उन्होंने बिलियर्ड और कोचिंग सेंटरों और प्रतिष्ठानों में अवांछनीय गतिविधियां पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एसएसपी ने बताया कि नशे की लत में पड़े किशोरों को सुधारने के लिए प्रतिदिन काउंसिलिंग की जा रही है।
युवाओं और छात्रों में नशे की लत छुड़ाने और उनको नशे की गिरफ्त से बचाने की मुहिम के तहत एसएसपी कुंवर ने शनिवार को कोचिंग और विलियडर्स सेंटर संचालकों के अलावा दुकानदार और रेस्टोरेंट स्वामियों की अलग-अलग बैठक लेकर छात्र-छात्राओं को नशे से दूर करने के लिए सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर इन बिलियर्ड और अन्य स्थानों पर नशा करने और बेचने की सूचना मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
किसी भी तरह की अवांछनीय गतिविधि की जानकारी मिलने पर संस्थान या प्रतिष्ठान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने बताया कि नशे की लत में पड़े युवाओं को रास्ते पर लाने के लिए जल्द ही पुलिस लाइन में आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे की सामग्री बेचने वालों पर नजर रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों में पकड़े जाने पर उनके खिलाफ एनडीपीएस के साथ ही गैंगस्टर एक्ट आदि के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन