फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Idha water boring completed the first phase

ईड़ा बोरिंग पेयजल योजना के पहले चरण का कार्य पूरा

Wed, 11 Jan 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 11 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Idha water boring completed the first phase
बोरिंग के कार्य को अंतिम रूप देते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 ग्रामीणों के आपसी सहयोग से ईड़ा ग्राम सभा के लिए बन रही बोरिंग पेयजल योजना के शीघ्र अस्तित्व में आने की उम्मीद है। पहले चरण में बोरिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। मालूम हो कि जिले की सबसे बड़ी ग्राम सभा में पेयजल योजना नहीं होने के कारण पानी की भारी समस्या बनी हुई है। शासन-प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद जब सार्थक परिणाम सामने नहीं आए तो ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्रित कर रालक गधेरे से बोरिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।


ईड़ा ग्राम सभा अल्मोड़ा जिले की सबसे बड़ी ग्राम सभा है, पेयजल योजना के अभाव में यहां पानी के लिए भारी दिक्क्तें बनी हुई हैं। कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों को दूर दराज के स्रोतों और नदियों का रुख करना पड़ता है। ग्रामीणों को 50 रुपए कनस्तर के हिसाब से पानी मंगवाना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार ने बताया कि शासन-प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई। हर बार आश्वासनों के माध्यम से लोग छले गए। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बोरिंग पेयजल योजना बनाने का निर्णय लिया। रुद्रपुर की एक एजेंसी से बोरिंग का कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि बोरिंग में ग्राम सभा के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। शीघ्र ही लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा। इस कार्य में विक्रम नेगी, लाली राम, कुंदन प्रसाद, विपिन चंद्र सहित तमाम लोग सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed