अल्मोड़ा। स्पर्धा संस्था के अंतर्गत चाइल्ड हेल्प लाइन सब सेंटर सल्ट ने मानव तस्करी को लेकर एसएसबी मुख्यालय एनटीडी में कार्यशाला आयोजित की। सेंटर के निदेशक दीप चंद्र बिष्ट ने बताया कि मानव तस्करी में भारत विश्व के पांच शीर्ष देशों में है। बताया कि नेपाल से मानव और बाल तस्करी की जा रही है।
उन्होंने मानव तस्करी के शिकार लोगों को पहचानने और तस्करी से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। मानव तस्करी के विरुद्ध चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, बाल कल्याण समिति, एनटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट की भूमिका के बारे में भी बताया। वहां उप महानिरीक्षक अनुज थपलियाल, कमांडेंट शैलेंद्र पांडे, सहायक कमांडेंट सागर जोशी, निरीक्षक जगदीश जोशी समेत एसएसबी की चंपावत, डीडीहाट, पिथौरागढ़ स्थित वाहिनियों के अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। (संवाद)