{"_id":"62892ae01d1ed473e06af236","slug":"icu-needs-doctors-in-almora-almora-news-hld4633987191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में आईसीयू चलाने के लिए नहीं डाक्टर और स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में आईसीयू चलाने के लिए नहीं डाक्टर और स्टाफ
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए आईसीयू तो बनाया गया है लेकिन इस चलाने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और स्टाफ उपलब्ध नहीं है, जिससे मरीजों को आईसीयू होने के बाद भी दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधन ने शासन से विशेषज्ञ डॉक्टर और स्टाफ की मांग उठाई है।
नगर के जिला अस्पताल पर अल्मोड़ा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही दूसरी तहसीलों के मरीज भी निर्भर है। पीएचसी और सीएचसी से भी यहां मरीज रेफर किए जाते हैं। कई बार गंभीर मरीजों को आईसीयू की जरूरत पड़ती है। मरीजों को इलाज की सुविधा देने के लिए यहां एक चार बेड का आईसीयू वार्ड बनाया भी गया है लेकिन इसे संचालित करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और अन्य स्टाफ मौजूद नहीं है। आईसीयू मात्र शोपीस बना हुआ है।
अस्पताल प्रबंधन ने कुछ समय पूर्व आईसीयू संचालन के लिए डॉक्टरों की मांग भी की थी लेकिन अस्पताल को अब तक डॉक्टर और स्टाफ नहीं मिला है। आईसीयू संचालित न होने से माह में चार से पांच मरीजों को यहां से रेफर करना पड़ता है। बेस अस्पताल भी नगर से दूर होने के कारण कई बुजुर्ग और अधिक बीमार मरीज यहां नहीं जा पाते हैं। आईसीयू संचालन के लिए अस्पताल प्रबंधन ने चार विशेेषज्ञ डॉक्टर, सात अन्य कर्मचारी, चार वार्ड ब्वाय और एक बॉयोमेडिकल इंजीनियर अस्पताल में तैनात करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आईसीयू है लेकिन इसे चलाने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और दूसरे स्टाफ की तैनाती नहीं है। शासन को पत्र भेजकर आईसीयू वार्ड के लिए चार डॉक्टर सहित 12 अतिरिक्त स्टाफ की मांग की गई है।
- डॉ. कुसुमलता, पीएमएस, जिला अस्पताल