फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   hunger strike demanding water in Eda

ईड़ा में पानी की मांग को लेकर बुजुर्ग केशर और दिगंबर डटे हैं अनशन पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
hunger strike demanding water in Eda
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत ईड़ा की पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर चलाया जा रहा आमरण अनशन अठारहवें दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों और ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन चलता रहेगा। आंदोलन के समर्थन में नब्बे वर्षीय खीमा देवी समेत कई महिलाएं उपवास पर बैठीं।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कि पूर्व में भी पानी को लेकर क्रमिक अनशन किया गया था। तब हुए समझौते के बाद भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तक कई आमरण अनशनकारियों को स्वास्थ्य खराब होने पर प्रशासन ने उठा लिया। उसके स्थान पर अन्य ग्रामीणों के अनशन पर बैठने का क्रम जारी है पर सरकार, जिला प्रशासन और विभाग उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग केशर सिंह (72) और दिगंबर सिंह (62) को आमरण अनशन पर बैठे तीन दिन हो गए हैं। उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। आंदोलन के समर्थन में मातृ शक्ति खीमा देवी (90), मोतिमा (70), नंदी देवी (65), विमला देवी (44), भगवती देवी (60), दीपा देवी (33), हेमा देवी (42), सरस्वती देवी (40) और शांति देवी (38) उपवास पर बैठीं।

अनशन स्थल पर ईड़ा के ग्राम प्रधान मनोज रावत, हेमंत बिष्ट, विपिन चंद्र आर्या, धरम सिंह, राजेंद्र सिंह, बच्चे सिंह, पुष्कर बिष्ट, अजय बिष्ट, पवन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, भूपाल बिष्ट, गोपाल राम, शेरी राम, केशर सिंह, मोतिमा देवी, राधा देवी, खीमा देवी, महिला मंगल दल ईड़ा की अध्यक्ष तुलसी देवी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed