{"_id":"5c63032ebdec2273a0325e20","slug":"hunger-strick-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए आमरण अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए आमरण अनशन जारी
Tue, 12 Feb 2019 11:02 PM IST
Almora desk
almora
almora
Published by: Almora desk
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
सड़क के लिए आमरण अनशन पर बैठे हरीश सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिपौला-खलना मोटर मार्ग को पैठानी तक मिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन को भारी संख्या में ग्रामीणों का समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क ग्रामीणों की जरूरत है। यदि अब गांव सड़कों से वंचित रहे तो ग्रामीण अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
पैठानी के तोक धूरा और काकड़ा को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग लंबे समय से चल रही है, लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हो सकी है। सड़क के लिए सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र सिंह बिष्ट आमरण अनशन पर बैठे हैं। दूसरे दिन आंदोलन को समर्थन देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस अवसर पर प्रधान चंदन राम, हरवंश बिष्ट, जसवंत सिंह, दुर्गा सिंह, नंदन सिंह, सुंदर सिंह, गोविंदी देवी, राधा देवी, माधवी देवी, धन सिंह, दुर्गा देवी, जमुना देवी, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन