{"_id":"6a29b8f8b607253659083b19","slug":"house-roof-collapses-in-chaukhutia-sleeping-woman-has-a-narrow-escape-almora-news-c-232-1-alm1019-144618-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौखुटिया में गिरी मकान की छत, सो रही महिला बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौखुटिया में गिरी मकान की छत, सो रही महिला बाल-बाल बची
Thu, 11 Jun 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड चौखुटिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर के चौकुड़ी गांव में बुधवार तड़के एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। घटना के समय मकान के अंदर सो रही महिला बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुन्नी देवी पत्नी स्व. मोहन गिरी अपने मकान में सो रही थीं। बुधवार सुबह करीब तीन बजे अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने महिला की कुशलक्षेम जानी तो राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना था और हाल की बारिश के चलते जर्जर होने पर यह हादसा हुआ। छत गिरने से घर में रखा कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला को राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई पुराने और जर्जर मकान हैं जो किसी भी समय हादसे का कारण बन सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे भवनों का सर्वे कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।