{"_id":"571bae544f1c1b98788b478b","slug":"house-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग से जलकर सब कुछ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग से जलकर सब कुछ राख
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलादेवी ब्लाक के कुंजाखाली गांव में शुक्रवार रात एक मकान में अचानक आग लग गई। आग से मकान के दोमंजिले में स्थित चार कमरे जल गए। घर में रखे दस तोले सोने के आभूषण, 29 हजार की नगदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में करीब दस लाख के नुकसान का अनुमान है। इस मकान में दो भाइयों के परिवार रहते थे। दोनों ही परिवार गांव से कुछ दूरी पर बड़ेे भाई के यहां जागर में गए थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
कुंजाखाली गांव में एक मकान में सुंदर सिंह और उनके छोटे भाई विशन सिंह रहते हैं। ऊपरी मंजिल पर इनके परिवार रहते थे, जबकि निचली मंजिल के कमरों में जानवरों का गोठ था। शुक्रवार रात घटना स्थल से तीन सौ मीटर दूर बड़े भाई पूरन सिंह के यहां जागर थी। दोनों के परिवार सायं सात बजे जागर में चल गए। घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे सुंदर सिंह और विशन सिंह के मकान से लोगों ने धुआं उठता देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भवन स्वामियों को दी। वह मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे। आग से मकान के दोमंजिले में स्थित चार कमरे जल गए। निचले तल में स्थित गोठ से मवेशियों के बाहर निकाला। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग निचले तल में फैलने से बचा ली। अग्निकांड में सुंदर सिंह के घर में रखे सोने के छह तोले के आभूषण और 20 हजार नगदी, उनके भाई विशन सिंह के घर में रखे सोने के चार तोला आभूषण और नौ हजार नगदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रभावित संदर सिंह पनुवानौला में दवाई की दुकान में काम करते हैं, जबकि विशन सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। सूचना मिलने पर आज कोटुली के पटवारी भुवन चंद्र तिवारी ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। गांव की प्रधान ममता नेगी ने शासन प्रशासन से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन