फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   house demolished in garud

अणां में बारिश से मकान ध्वस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
house demolished in garud
बारिश से टूटा मकान। - फोटो : GARUD
गरुड़(बागेश्वर)। बारिश से अणां गांव में एक दोमंजिला मकान ध्वस्त हो गया है। उधर बारिश के कारण पचना बिमोला निर्माणाधीन पेयजल योजना का हैड गरुड़ गंगा में समा गया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश के बीच विकास खंड के अणां गांव निवासी दलीप सिंह किरमोलिया का दो मंजिला मकान ढह गया। मकान से पत्थर गिरने की आवाज सुनकर घर के लोगों ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

पटवारी गरुड़ ने घटना स्थल का दौरा कर क्षति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार के सदस्यों को पड़ोसी के घर में शिफ्ट कर दिया है। गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश रावत, आनंद बिष्ट, निवर्तमान प्रधान नीमा देवी, सुनील दोसाद, गोपाल सिंह किरमोलिया, ठाकुर सिंह रावत ने प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बारिश से पचना बिमोला निर्माणाधीन पेयजल योजना का हैड गरुड़ गंगा में समा गया है। इससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। पचना गांव निवासी और निवर्तमान कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, बिमोला के निवर्तमान प्रधान हरी राम ने एसडीएम गरुड़ से क्षति का जायजा लेने को कहा है।
विधायक दास ने आपदाग्रस्त गोमती घाटी का हाल जाना
गरुड़(बागेश्वर)। विधायक चंदन राम दास ने आपदा ग्रस्त गोमती घाटी का भ्रमण कर क्षति का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से क्षति का आंकलन कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा। विधायक ने एसडीएम से आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता देने को कहा।
विधायक दास ने विकासखंड के गोमती घाटी के आपदा ग्रस्त गांवों का भ्रमण कर आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया। विधायक ने बताया कि ह्वील कुलवान में आपदा से सबसे ज्यादा क्षति हुई है। विधायक ने सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत करने को कहा।
विधायक ने रतिसेरा मजकोट, बिनातोली मजकोट मोटर मार्ग को शीघ्र यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए। क्षेत्र में भ्रमण में विधायक के साथ भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, घनश्याम जोशी, हरीश रावत, डीके जोशी इंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
नगरी क्षेत्र के आठ ग्राम पंचायतों में पेयजल को लेकर हाहाकार
गरुड़(बागेश्वर)। आपदा से क्षतिग्रस्त अणां बानणा पेयजल योजना द्वितीय से दूसरे दिन भी पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई। पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से नगर क्षेत्र के आठ ग्राम पंचायतों में पेयजल के हाहाकार मचा हैं। जल संस्थान की अणां बानणा पेयजल योजना दितीय का हैड तीन रोज पूर्व तेज बारिश के बीच गरुड़ गंगा में समा गया था। नदी का जलस्तर कम नहीं होने से जल संस्थान कर्मी दूसरे दिन भी पेयजल लाइन दुरुस्त नहीं कर पाये।

जल संस्थान के अवर अभियंता अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि विभागीय कर्मी योजना को दुरुस्त करने में लगे है।उन्होंने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो योजना देर शाम तक दुरुस्त कर दी जाएगी। इधर पेयजल की आपूर्ति नहीं होने सेे नौघर, पचना, बिमोला, गरुड़ बाजार, टीट बाजार, भकुनखोला, स्याल्देटीट, गढ़सेर, लालपुल आदि गांवों में पेयजल को लेकर हाहाकार मंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed