{"_id":"6096d35b8ebc3ebd0b6fca2b","slug":"house-burn-in-chaukhutiya-almora-news-hld4237909162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगांव अखोड़िया में आग से जलकर मकान नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगांव अखोड़िया में आग से जलकर मकान नष्ट
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अचानक लगी आग से तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौगांव अखोड़िया में एक मकान पूरी तरह से जल गया। विधायक महेश नेगी और एसडीएम गौरव पांडे ने नुकसान का जायजा लेकर परिजनों सांत्वना दी।
ग्राम पंचायत नौगांव अखोड़िया में सड़क के पास वाले एक मकान में गांव के तिलराम की बहू हेमा देवी और बेटा पूरन राम रहते हैं। शुक्रवार शाम उनके मकान में आग लग गई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने भीषण रूप ले लिया।
आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर गांव पहुंचे विधायक महेश नेगी और एसडीएम गौरव पांडे ने प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि प्रभावित परिवार बहुत गरीब है।
विज्ञापन
उन्होंने परिवार को अपनी तरफ से कुछ त्वरित मदद दी। राजस्व निरीक्षक नंदन सिंह करायत ने बताया कि प्रभावित परिवार का घर में रखा राशन, कपड़ा, बिस्तर, चारपाई आदि सामान जल गया है। मकान को भी भारी नुकसान हुआ है। क्षति का आकलन कर सूचना तहसील कार्यालय में दे दी गई है।