{"_id":"5f3968ec8ebc3e4ad6109b2e","slug":"hounerd-in-ggic-ranikhet-ranikhet-news-hld393532422","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी में राज्य और जिला स्तर के मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी में राज्य और जिला स्तर के मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
जीजीआईसी में सम्मानित छात्राएं, अतिथियों के साथ। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में समेकित प्रयोगशाला का लोकार्पण हुआ और राज्य और जिले की मेरिट सूची में स्थान पाने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में रानीखेत क्षेत्र के बच्चों ने जिले में ही नहीं वरन पूरे प्रदेश में मान बढ़ाया है। उन्होंने छात्राओं से मेहनत के बल पर मुकाम छूने का आह्वान किया।
विधायक करन माहरा ने समेकित कार्यशाला का उद्घाटन किया। इसके बाद सम्मान समारोह आयोजित हुआ। विधायक ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने शिक्षिकाओं के प्रयासों की भी सराहना की। कहा कि सम्मान मिलने से अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की सीख मिलेगी।
ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने अपनी तरफ से भी मेधावी पुरातन छात्राओं को सम्मानित किया। बीईओ एसएस बिष्ट ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने परीक्षाओं में अव्वल प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पांच हजार रुपये की राशि प्रदान किया। पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, एसएमसी अध्यक्ष ललित मोहन, पूर्व प्रधान राजेंद्र बिष्ट, सरिता जहां, एई प्रीतम सिंह, हेमंत बिष्ट, रोजी अली खान, मोहन सिंह आदि रहे। प्रवक्ता नीरू पांडेय ने संचालन किया।
विज्ञापन
ये मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित
आकांक्षा बोरा, ऋचा चौधरी, सुमन अधिकारी, पूजा बिष्ट, बबीता भगत, ममता आर्या, सीमा, लक्षिता साह, कल्पना मेहरा, दीपक सती आदि।
इन पुरातन छात्राओं को मिला सम्मान
सहायक प्राध्यापिका मंजरी जोशी, प्रियंका बिष्ट, गीतांजलि सती।