फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hotels and restaurant operators should keep special eye on foreign tourists

विदेशी पर्यटकों पर विशेष नजर रखें होटल और रेस्टोरेंट संचालक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hotels and restaurant operators should keep special eye on foreign tourists
एक होटल स्वामी को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देते खाद्य सुरक्षा अधिकारी, साथ में व्यापार मं - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. पंकज कुमार पांडे के आदेश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नगर के होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी और अन्य इकाईयों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने सफाई पर विशेष ध्यान रखने के अलावा विदेशी पर्यटकों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी। उन्होंने होटल में संक्रमित कर्मचारी को अवकाश देने और चिकित्सक को दिखाने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभय सिंह ने अपने प्रतिष्ठानों में पर्याप्त सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने होटल, रेस्टोरेंट के संचालकों को कचरे की नियमित रूप से निकासी करने, कपड़े की नैपकीन, मेज का कपड़ा, कारपेट को साफ रखने, संक्रमित ग्राहक को होटल में न खाने का अनुरोध करने, होटल, रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों को उच्च श्रेणी का सैनेटाइजर उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने विदेशी मेहमान के संबंध में विशेष सावधानी बरतने के अलावा इसकी सूचना अस्पताल और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी को भी देने को कहा। अभियान में अभिहीत अधिकारी एएस रावत, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed