फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hot Mix Demand At Road

गैरलेख तिमिलपानी मार्ग में डामरीकरण की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hot Mix Demand At Road
गरुड़ की गैरलेख-पथरिया- तिमिलपानी सड़क के हाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। गैरलेख-तिमिलपानी मार्ग में पांच साल बाद भी डामरीकरण नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रथम चरण का कार्य पूरा हुए पांच साल से अधिक समय बीत चुका है। मोटर मार्ग में लोनिवि ने आज तक सोलिंग और डामर नहीं किया है। क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर मार्ग में चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मोटर मार्ग में सोलिंग और डामरीकरण करने के संबंध में गैरलेख, पथरिया, तिमिलपानी, सिमखेत के ग्रामीण कई बार लोनिवि और स्थानीय जन प्रतिनिधियों से कह चुके हैं। पथरिया निवासी बहादुर नाथ, सोमनाथ, गैरलेख निवासी कैलाश मिश्रा, सिमखेत निवासी मोहन सिंह ने बताया कि मोटर मार्ग के डामरीकरण करने और सड़क निर्माण में जिन काश्तकारों की जमीन कटी है। उन्हेें भी मुआवजा नहीं मिला है। मुआवजा देने के संबंध में कई बार लोनिवि को ज्ञापन दिया है लेकिन विभाग ने आज तक ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होंने लोनिवि से शीघ्र मोटर मार्ग में डामरीकरण और मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed