फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hostel accused not arrested

हॉस्टल में मारपीट के आरोपी गिरफ्त से बाहर 

Sat, 09 Sep 2017 10:37 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Sep 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Hostel accused not arrested
सीओ से बातचीत करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

खोल्टा में स्थित कुमाऊं विवि के एसएसजे परिसर के न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में बीती रात नशे में धुत युवकों द्वारा छात्रों और सहायक वार्डन की पिटाई तथा परिसर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना के विरोध में शनिवार को छात्रों ने जुलूस निकाला और एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि बीती शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत कुछ युवक न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में घुस गए। उन्होंने हॉस्टल के कुछ कमरों के शीशे, फर्नीचर, पानी का फिल्टर आदि तोड़ डाला। विरोध करने पर इन युवकों ने हरदीप गर्ग, राजेंद्र सिंह, सिकंदर सिंह और मुकुल चंद आदि छात्रों की पिटाई कर दी थी। यही नहीं बीच-बचाव के लिए पहुंचे सहायक वार्डन डॉ. नवीन भट्ट को भी पीट दिया। रात में ही जिला अस्पताल में घायलों ने मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद देर रात सहायक वार्डन डॉ. नवीन भट्ट ने हिमांशु पिलख्वाल और दो अन्य के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 452 के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


इधर, शनिवार सुबह इस घटना के विरोध में छात्रों ने एसएसजे परिसर से जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे। छात्रों ने मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। एसएसपी की अनुपस्थिति में सीओ आरएस टोलिया ने दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इधर, पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed