फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Horticulture department will boost saffron production in the district

उद्यान विभाग जिले में केसर उत्पादन को देगा बढ़ावा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Horticulture department will boost saffron production in the district
अल्मोड़ा। जिले की जलवायु केसर उत्पादन के लिए उपयुक्त है। प्रथम चरण में प्रयोग के तौर पर जिले के पांच स्थानों पर लगाए गए केसर का जमाव अच्छा हुआ है। उद्यान विभाग अब जिले के अन्य क्षेत्रों के भी केसर उत्पादन से किसानों को जोड़ने की योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उद्यान विभाग को औद्यानिक विकास कार्यक्रम के तहत नए प्रयोग कर किसानों की आय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी की पहल पर उद्यान विभाग ने पिछले माह शेर-ए-कश्मीर कृषि विवि से तीन क्विंटल केसर के बल्ब मंगाए थे।
विज्ञापन

कश्मीर से विवि के आए विशेषज्ञों की देखरेख में रानीखेत के खनिया, भड़गांव, शीतलाखेत में स्याहीदेवी स्टेट और अन्य स्थानों के अलावा लमगड़ा में केसर के बल्बों का किसानों के खेतों में रोपण किया गया था। शेर-ए कश्मीर विवि के विशेषज्ञों ने खनिया और शीतलाखेत में केसर की खेती को लेेकर तीन दर्जन किसानों को प्रशिक्षण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया कि जिले के शीतलाखेत, रानीखेत, द्वाराहाट, लमगड़ा क्षेत्र की जलवायु केसर उत्पादन के लिए उपयुक्त है। पिछले माह जिन स्थानों पर केसर के बल्ब लगाए गए थे वहां अच्छा जमाव हुआ है।

एक बल्ब तीन साल तक चलता है। ढलान वाली भूमि केसर उत्पादन के लिए अच्छी रहती है। इसके लिए अधिक पानी की जरुरत भी नहीं होती है। उन्होंने बताया कि जिले में अन्य स्थानों पर इच्छुक किसानों को केसर उत्पादन से जोड़ा जाएगा और इसके लिए योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed