{"_id":"594951834f1c1b38378b46ba","slug":"holi-work-to-educate-students-in-sanskrit-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संस्कृत कालेज में छात्रों को निशुल्क शिक्षा देना पुण्य कार्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संस्कृत कालेज में छात्रों को निशुल्क शिक्षा देना पुण्य कार्य’
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणिका आश्रम डोल लमगड़ा के संस्कृत महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। मुख्य अतिथि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि बाबा कल्याणदास द्वारा संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत महाविद्यालय में बच्चों को निशुल्क शिक्षा देना पुण्य का कार्य है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आ रही गिरावट चिंताजनक है। इसके बावजूद बाबा कल्याणदास द्वारा डोल आश्रम में संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना करना और बच्चों को निशुल्क गुणवत्ता परक शिक्षा देना पुण्य का कार्य है। इस महाविद्यालय से संस्कृत साहित्य का प्रचार-प्रसार होने के साथ ही क्षेत्र में एक शैक्षणिक माहौल भी बनेगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए आश्रम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आश्रम के बच्चे आज संस्कृत की शिक्षा ही नहीं ले रहे हैं बल्कि योग, खेलकूद समेत कई प्रतियोगिताओं में आश्रम और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले बाबा कल्याणदास का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए बाबा कल्याणदास ने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है। उन्होंने बच्चों से बुराइयों और कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि उनकी जन्म भूमि नशे से मुक्त हो, लेकिन अब भी क्षेत्र में हो रही नशाखोरी चिंताजनक है। महाविद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन स्वामी विश्व स्वरूपानंद ने किया। इस मौके पर राजा बाबा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीवान सतवाल, मोहन नगरकोटी, विशन रावत, दीपक मलाडा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र मेर, जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल, हरीश डालाकोटी, मनोज रावत ने विचार रखे।
विज्ञापन