फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi singing in Almora rural

चीर बंधन के साथ नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी होली शुरू

Thu, 09 Mar 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 09 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Holi singing in Almora rural
अल्मोड़ा में होली गायन - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। आंवला एकादशी के दिन जिले में विभिन्न स्थानों पर चीर बंधन के साथ खड़ी होली का भी आगाज हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों, शहरों में मोहल्लों, चौराहों में बुधवार सुबह आंवले के वृक्ष की पूजा, चीर बंधन के साथ महिलाओं, पुरुषों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और खड़ी होली गायन किया। इधर महिला, पुरुषों की बैठकी होली ने भी जोर पकड़ लिया है।

विज्ञापन


बुधवार को रंग पड़ने के साथ होली की शुरुआत हो गई है। आंवले के वृक्ष में चीर बंधन के बाद नगर, ग्रामीण इलाकों में खड़ी होली गायन भी शुरू हो गया है। लोगों ने सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन होरी खेलें गिरिजापति नंदन.., कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा.. आदि होली गीतों से खड़ी होली गायन की शुरुआत की।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी। इधर नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, पुरुषों की बैठकी होली घर-घर शुरू हो गई है। बिलमपुर में मिलम होटल में महिलाओं की बैठकी होली में महिलाओं ने पहाड़ कि होली रे, आओ ऋतुराज खेलें होली, तू कर ले सोलह शृंगार आदि होली गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं द्वारा कौशल्या बिष्ट, लक्की पंत, प्रेमा जोशी को सम्मानित भी किया। होली गायन, नृत्य में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, राधा बिष्ट, लता पांडे, गीता मेहरा, किरन साह, पुष्पा सती, किरन पंत, लता बोरा, विमला बोरा, मीना भैसोड़ा, राधिका जोशी आदि थे। 


अल्मोड़ा। सालम समिति की ओर से 10 और 12 मार्च को राम सिंह धौनी बहुउद्देश्यीय पुस्तकालय में बैठकी और खड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है। सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होगा। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों और समिति से जुड़े लोगों से अधिकाधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed