फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi in the city and rural areas

नगर और ग्रामीण इलाकों में होली पूरे शबाब पर

Wed, 20 Mar 2019 09:13 PM IST
almora Published by: Almora desk Updated Wed, 20 Mar 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Holi in the city and rural areas
अल्मोड़ा में नृत्य करती महिला होल्यार। - फोटो : amar ujala

नगर और ग्रामीण इलाकों में खड़ी होली की धूम मची है। नगर के बाजार, मालरोड में युवाओं की टोलियां होली गीतों में मस्त हैं तो वहीं घरों में महिलाओं की बैठकी होली भी खूब चल रही है। ग्रामीण इलाकों में घर- घर खड़ी होली गीत गाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को छरड़ी मनाई जाएगी। 

विज्ञापन

 
 नगर के रानीधारा, पांडेखोला, कर्नाटकखोला, बाजार, पोखरखाली, चीनाखान, खत्याड़ी, दुगालखोला, एनटीडी, नंदादेवी, जाखनदेवी, सरकार की आली समेत विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं की घर घर बैठकी होली की धूम रही। महिलाएं आज बिरज में होली रे रसिया, मोरी चुनरी में पड़ गयो दाग री ऐसो चटक रंग डारो आदि गीतों में खूब थिरकीं। वहीं युवाओं की टोलियां नगर में होली गीतों के साथ मस्त हैं। ग्रामीण इलाकों में पुरुषों की खड़ी होली ने खूब रंग जमाया। शाम के समय होलिका दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी और होली गायन किया। 
विज्ञापन


लमगड़ा ब्लॉक के बानरी देवी मंदिर में चतुदर्शी पर क्षेत्र के कई गांवों से होल्यारों की टीम पहुंची। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी लोगों के साथ होली खेली। उन्होंने लोगों से होली पर्व आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, शिवेंद्र बोरा, रमेश बिष्ट, दलीप सिजवाली, सोबन सिंह बिष्ट, दीपक बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, पान सिंह सतवाल, दीवान सिंह, महेंद्र बिष्ट, पान सिंह सतवाल, पूरन पांडे, नरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सोमेश्वर के अर्जुनराठ, भानाराठ, मल्लाखोली, जैंचोली, भंडारीगांव, बैगनियां, पल्यू आदि स्थानों पर महिलाओं और पुरुषों की होली चल रही है। दन्यां आदि स्थानों पर भी महिलाओं और पुरुषों की होली की धूम मची हुई है। इधर होली के हुड़दंग और होली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed