फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi in Almora

Almora News: मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रे छौ... पर खूब थिरकीं महिलाएं

Sun, 26 Feb 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Holi in Almora
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय महिला होलिकोत्सव के अंतिम दिन रविवार को नगर में भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रे छौ..., झनकारो, झनकारो, झनकारो गोरी प्यारो लागे है थारो झनकारों... होली गाते और झूमते हुए खूब धमाल मचाया। शोभायात्रा देखने के लिए जगह-जगह भीड़ जुटी रही। किसी ने घर के झरोखे से तो किसी ने मकान की छतों से शोभायात्रा का आनंद लिया।
विज्ञापन

पल्टन बाजार स्थित सिद्ध नौला मंदिर में मुख्य अतिथि शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा ने होली चीर बांधकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर पहुंची। यहां मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने होलिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर सांस्कृतिक विरासत की जननी है। यहां की होली की देश-विदेशों में गूंज रहती हैं। उन्होंने महिला कल्याण संस्था को भव्य आयोजन के लिए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन

महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों सहित सभी महिला होली टीमों, दर्शकों का आभार जताया। मां नंदा सुनंदा महिला समिति भवाली ने मार लटका नंदा देवी होली ए रे छौ मार लटका..., बरस फूली केसर रंग की एरे छटा अबीर गुलाल की धूल उड़गे..., रंगों में रंगी को पहाड़ हमार... से होली गायन की शुरूआत की। मां नैना जागृति महिला समिति नैनीताल ने कान्हा जो खेलें ऐसे निराले फाग, मोहन जो खेलें ऐसे निराले फाग मोर मुकुट पीतांबर सोहे... से होली की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिकात्सव में सर्वोदय नगर अल्मोड़ा, स्यूनराकोट महिला समिति, दुर्गा शक्ति महिला दल, जोहार महिला समिति, खत्याड़ी, नीलकंठ सत्संग समिति, रानीखेत आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक वरिष्ठ रंगकर्मी त्रिभुवन गिरि महाराज, नवीन बिष्ट, अखिलेश थापा, भास्कर साह, मंजू पांडे रहे। संचालन पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय और संस्था सचिव पुष्पा सती ने संयुक्त रूप से किया।

शोभायात्रा में ये टीमें हुई शामिल
अल्मोड़ा। शोभायात्रा में मां नंदा सुनंदा महिला समिति भवाली, नैना जागृति महिला समिति नैनीताल, नीलकंठ महिला सत्संग समिति आबकारी रानीखेत, प्रगति महिला होली ग्रुप हल्द्वानी, महिला मंगल दल पहल तलाड़, सर्वोदय नगर दल, जन शिक्षण महिला समिति, देवी मंदिर खत्याड़ी, रैलापाली अल्मोड़ा, सरकार की आली, आंचल दल न्यू काॅलोनी, जोहार सांस्कृतिक टीम, स्यूनराकोट, मां दुर्गा शक्ति टीम, महिला होली टीम फलसीमा सहित 11 महिला टीमों के साथ सैम मंदिर छात्रा समिति, स्प्रिंगडेल स्कूल और बीयरशिवा स्कूल की छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया।

स्वांग प्रस्तुत कर बुराइयों पर किया कटाक्ष
अल्मोड़ा। मां नंदा सुनंदा महिला समिति भवाली ने प्राकृतिक संरक्षण और भू माफिया से त्रस्त सामाजिक व्यंग पर आधारित स्वांग प्रस्तुत कर सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। प्रगति महिला होली ग्रुप हल्द्वानी की महिलाओं ने स्वच्छता, बुराइयों पर स्वांग की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महिला होल्यारों को जगह-जगह परोसे गए आलू
अल्मोड़ा। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं को मुस्लिम समुदाय के अमन अंसारी के नेतृत्व में निजाम अंसारी, शाहनवाज अंसारी, शकील अहमद और अजीम अहमद ने लाला बाजार में पेय पदार्थ वितरित कर उनका स्वागत किया। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने आलू और पेय पदार्थ वितरित किए। नगर व्यापार मंडल पूर्व महामंत्री मनोज पवार ने महिला होल्यारों के को पेय पदार्थ वितरित किया।

मां नंदा सुनंदा महिला समिति भवाली की टीम रही ओवर ऑल चैंपियन
अल्मोड़ा। महिला होलिकोत्सव में मां नंदा सुनंदा महिला समिति भवाली की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही। सांस्कृतिक होली शोभायात्रा में मां नंदा सुनंदा महिला समिति भवाली प्रथम, स्यूनराकोट महिला समिति द्वितीय और नैनी जागृति महिला समिति नैनीताल की टीम तृतीय रही। प्रगति महिला होली गुप्र हल्द्वानी ने चौथा और नीलकंठ सत्संग महिला समिति ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। महिला होलिकाेत्सव के गायन, नृत्य और स्वांग प्रतियोगिता में मां नंदा सुनंदा महिला समिति भवाली प्रथम, स्यूनराकोट महिला समिति द्वितीय और प्रगति महिला होली ग्रुप हल्द्वानी तृतीय रहा। नैना जागृति महिला समिति नैनीताल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला होलिकोत्सव में गायन, नृत्य एवं स्वांग प्रतियोगिता के निर्णायक त्रिभुवन गिरि महाराज, नवीन बिष्ट, अखिलेश थापा, मंजू पांडे, महिला होलिकाेत्सव के सांस्कृतिक शोभायात्रा के निर्णायक अमरनाथ सिंह नेगी, शीला पंत, हेमा कांडपाल और राजेंद्र तिवारी रहे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
महिला कल्याण संस्था की संरक्षक आशा कर्नाटक, मंजू अग्रवाल, आशा पंत, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, रेखा चौहान, ममता चौहान, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनैना महरा, गीता साह, मंजू रावत, सरला बिष्ट, मंजू जोशी, अनीता रावत, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा सतीश जोशी, दीपा जोशी, अदिती अग्रवाल पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुडडू, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केवल सती, डे केयर अध्यक्ष हेम जोशी, रेडक्राॅस सोसायटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, मां नंदादेवी मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed