फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi celebrations of women in town and rural areas

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की होली शबाब पर

Mon, 26 Feb 2018 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 26 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrations of women in town and rural areas
अल्मोड़ा में होली गीतों पर थिरकतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह महिलाओं की बैठकी होली गायन शुरू हो गया है। सोमवार को होटल मिलम में हुई महिलाओं की होली पूरे शबाब पर रही। विभिन्न जगहों से पहुंचीं महिलाओं ने रंग में होली कैसे खेलूंगी मैं सांवरिया के संग..., मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग रे ऐसो चटक रंग डारो आदि होली गाई और नृत्य भी किया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली की बधाई भी दी। 

विज्ञापन


 होली गायन की शुरुआत ऋतुराज खेले होली... गायन से हुई। इसके बाद हरा पंख मुख लाल..., मोरी चुनरी में पड़ गयो दाग रे ऐसो चटक रंग डारो, वृंदावन श्याम खेलें होली आदि गीतों का गायन हुआ। गायन के दौरान महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व महिलाओं ने होली की बधाई देते हुए वरिष्ठ महिलाओं को टीका लगाया और उनसे आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर राधा बिष्ट, कौशल्या बिष्ट, लता तिवारी, विद्या बिष्ट, गीता मेहरा, किरन पंत, ख्याती जोशी, गीता लटवाल आदि काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। इधर नगर के रानीधारा, पोखरखाली, लक्ष्मेश्वर, पांडेखोला, सरकार की आली, कर्नाटक खोला, चीनाखान, धारानौला, नंदादेवी, बाजार के अलावा नरसिंहबाड़ी, दुगालखोला, खत्याड़ी, जोशीखोला, राजपुर आदि जगहों पर भी लोगों के घरों में महिला होली गायन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed