फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi Celebration In Full Bloom

मुझे मिल गया नंद का लाल रसिया होलिन... पर खूब थिरकीं महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Holi Celebration In Full Bloom
अल्मोड़ा महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित होली कार्यक्रम में प्रतिभाग करते स्कूल के बच्चे - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से नंदादेवी मंदिर परिसर में दो दिनी महिला होलिकोत्सव शुरू हो गया है। महिलाओं ने खड़ी और बैठकी होली में खूब रंग जमाया। महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं।
विज्ञापन

होलिकोत्सव में स्यूनरा कोट जाखनदेवी, सर्वोदय नगर खोल्टा, जाखनदेवी, जन शिक्षण महिला समिति धारानौला, घुष्मेश्वर महिला समिति धारानौला, रैलापाली, जोहार कालोनी, सरकार की आली, मां दुर्गा शक्ति टीम न्यू इंदिरा कालोनी, आंचल दल न्यू कालोनी सरसों, मातृशक्ति संगठन खत्याड़ी, भुवनेश्वर महादेव मंदिर महिला होली समिति कर्नाटकखोला की टीमों ने होली की शानदार प्रस्तुति दी। महिला होल्यारों ने स्वांग के जरिये बुराइयों पर कटाक्ष भी किया। महिलाओं ने जहां खड़ी होली जल कैसे भरू जमुना गहरी.., गई-गई रे असुर तेरी नारी मंदोदरी सिया मिलन गई बागां में .., शिव के मन माही बसे काशी.., सीता-राम के ब्याह जनकपुर जाना है...समेत अन्य होली गाकर वाहवाही बटोरी वहीं बैठकी होली में भी रंग जमाया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और विशिष्ट अतिथि आनंद सिंह बगड़वाल थे। अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, संचालन उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय और सचिव पुष्पा सती ने किया। इस मौके पर दीपा सतीश जोशी, अनुराधा अग्रवाल, ममता चौहान, मंजू जोशी, अंजू अग्रवाल, सरला बिष्ट, आशा पंत, चंद्रा अग्रवाल, अदिति पांडे, मंजू रावत, आशा कर्नाटक, इंद्रा लोहनी, राधिका जोशी, रमा जोशी, अनीता रावत, दीपा जोशी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन

आज निकलेगा सांस्कृतिक जुलूस
अल्मोड़ा। महिला होलिकोत्सव के तहत 13 मार्च को 19 टीमों की ओर से नगर के सिद्धनौला से सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर परिसर पहुंचेगा। इसके बाद मंदिर परिसर में एक बजे से प्रतियोगिता आरंभ होगी।

होली कार्यक्रम में प्रतिभागी

होली कार्यक्रम में प्रतिभागी- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed