फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holding the payment in the name of the dead

मनरेगा में मृतकों के नाम पर भुगतान

Thu, 21 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 21 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Holding the payment in the name of the dead

कछियौला क्षेत्र धौलादेवी ब्लॉक के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश भट्ट ने सेलीगांव में मनरेगा, जनश्री बीमा, विधवा पेंशन में धांधली का आरोप लगाया है। कहा मनरेगा में मृतकों, नौैकरीपेशा समेत गांव से बाहर रहने वाले लोगों के नाम से भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। पति के जिंदा होने के बावजूद एक महिला को विधवा पेंशन दी जा रही है। प्रमाणों के साथ शिकायत दर्ज कराने के बाद भी जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन का ऐलान किया है।

विज्ञापन


पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व बीडीसी सदस्य ने आरोप लगाया कि 1990 में मृत हो चुके तीन लोगों के फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर 2008 में जनश्री बीमा योजना का भुगतान लिया गया। शिकायत के बाद प्रशासन ने तीनों से रकम वसूल कर ली, लेकिन फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 2009 से 2014 तक सेली गांव में मनरेगा से करीब 26 लाख रुपये का बजट आया। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान, वीडीओ की मिलीभगत से कई मृतकों, नौकरीपेशा, काम करने में अक्षम, पलायन कर गांव से बाहर चले गए लोगों के जॉब कार्ड बनाकर फर्जी तरीके से मजदूरी का भुगतान लिया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, रमेश बहुगुणा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed