फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Highway Is Is Danger

पांच माह से आपदा के दंश से कराह रहा लाइफ लाइन हल्द्वानी स्टेट हाइवे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Highway Is Is Danger
आपदा के कारण इस हालत में पहुंची हल्द्वानी स्टेट हाइवे। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। इलाके में अक्तूबर 2021 में आई आपदा के जख्म हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर आज भी देखे जा सकते हैं। रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाईवे को पहाड़ की जीवनरेखा माना जाता है। डेंजर जोन भुजान के पास कनवाड़ी की पहाड़ी के नीचे सड़क अत्यधिक संवेदनशील बनी हुई है। यहां वर्ष 2014-15 में सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया गया था, वह सब आपदा ने लील लिया। अब इसी स्थान के लिए तीन करोड़ रुपये की जरूरत है। लोनिवि की ओर से भेजे गए 15 करोड़ रुपये के प्रस्ताव में से सिर्फ दो लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर में आई दैवी आपदा ने क्षेत्र के तमाम सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाइवे भी नुकसान से अछूती नहीं रही। इस हाइवे पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। यहां भुजान पर कनवाड़ी की पहाड़ी के नीचे सड़क का कई मीटर हिस्सा आपदा की भेंट चढ़ गई, इसे आज तक ठीक नहीं किया गया है। इसके अलावा सड़क में तमाम स्थानों पर सुरक्षा दीवार ढह चुके हैं। हालांकि विभाग ने मलबा हटाने का कार्य पूरा कर हाइवे को यातायात के लिए सुचारु कर दिया था, लेकिन सड़कों की मरम्मत के लिए आपदा मद में भेजे गए 15 करोड़ के प्रस्ताव को अभी तक मंजूरी नहीं मिल सकी है। सिर्फ दो लाख रुपये चिलियानौला में सड़क की दीवार की मरम्मत को मिले हैं।
विज्ञापन

-आपदा में काफी नुकसान हुआ था। कनवाड़ी की पहाड़ी के पास सड़क की मरम्मत करने के लिए ही तीन करोड़ रुपये की आवश्यकता है। कुल 15 करोड़ रुपये के आसपास प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन आदि में खर्च धनराशि मिल गई है, लेकिन निर्माण के लिए धनराशि का इंतजार है।-केएस बिष्ट, एई, लोनिवि प्रांतीय खंड रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed