फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hightech Toylet in Someshwar

सोमेश्वर में डेढ़ साल से बंद पड़ा है हाईटेक शौचालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Hightech Toylet in Someshwar
अल्मोड़ा के सोमेश्वर में डेढ़ साल से बंद पड़ा हाईटेक शौचालय। - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। यहां तल्ली बाजार में एकमात्र हाईटेक शौचालय डेढ़ साल से बंद है। इससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों के साथ ही पर्यटक और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के तल्ली बाजार में स्थित यह शौचालय पहले सामान्य शौचालय था। चार साल पहले इसे हाईटेक बनाकर बंद कर दिया गया। कस्बे से हल्द्वानी, अल्मोड़ा, कौसानी, द्वाराहाट, रानीखेत, बिंता, गरुड़, बागेश्वर समेत कई स्थानों को प्रतिदिन सैकड़ों वाहन चलते हैं। साथ ही सोमेश्वर स्थानीय गांवों की मुख्य बाजार भी है। दूरस्थ गांवों से भी लोग खरीदारी करने सोमेश्वर बाजार ही आते हैं। पर्यटक सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने आते हैं। इसके बाद वह स्थानीय पर्यटन स्थलों में घूमने के बाद कौसानी का रुख करते हैं। पर्यटकों की भी यहां चहल पहल रहती है। हालांकि कोरोना काल में पर्यटकों की आवाजाही नगण्य है। कई बार बच्चे सड़क किनारे अथवा नालियों में खुले में ही शौच कर देते हैं। इससे गंदगी बढ़ती है। संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। केमू स्टेशन में भी शौचालय नहीं हैं। इससे यात्रियों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

खरीदारी के लिए कई बार सोमेश्वर बाजार जाते हैं लेकिन शौचालय बंद होने के कारण भारी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। कई बार साथ में छोटे बच्चे होते हैं तो मुसीबतें और भी अधिक बढ़ जाती है। बंद शौचालय को जल्द चालू किया जाना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नंदन गोस्वामी, सोमेश्वर
आए दिन सोमेश्वर बाजार जाना पड़ता है। बाजार में शौचालय बंद होने के कारण काफी दिक्कतें होती है। इस शौचालय के अलावा कोई दूसरा शौचालय भी नहीं है। इससे दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। खासकर महिलाओं को अधिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

- नवीन सिंह नयाल, टाना
सोमेश्वर में बंद पड़े हाईटेक शौचालय को खोलने के लिए कई बार जिला पंचायत को अवगत करा चुके हैं। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शौचालय के बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों, यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बंद शौचालय को जल्द खोला जाना चाहिए।
- दिनकर जोशी, पूर्व सचिव व्यापार मंडल सोमेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed