फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   High quality garlic will boost farmers' economy

Almora News: किसानों की आर्थिकी में लगेगा उच्च गुणवत्ता के लहसुन का तड़का

Mon, 29 Sep 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
High quality garlic will boost farmers' economy
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) का किसानों की आय वृद्धि एवं क्षेत्रीय विकास की दिशा में प्रयास रंग लाया है। संस्थान और सतौन स्पाइस ग्रोवर्स एसोसिएशन कोड़गा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के बीच वीएल लहसुन-2 प्रजाति के उत्पादन और विक्रय के लिए समझौता हुआ।
विज्ञापन

इससे पहाड़ी राज्यों के किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। यह करार उच्च उपज एवं गुणवत्तायुक्त उत्पादन के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा। समझौते में वीपीकेएएस की ओर से निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत, आईटीएमयू अध्यक्ष डॉ. निर्मल हेडाऊ, फसल उत्पादन विभागाध्यक्ष डॉ. बीएम पांडे और स्पाइस ग्रोवर्स एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष भगवान सिंह, सुरेश चंद्र ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

संस्थान के वैज्ञानिकों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस समझौते से किसानों के लिए नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी। तकनीकी सहयोग एवं वैज्ञानिक मार्गदर्शन के साथ यदि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज सामग्री उपलब्ध कराई जाती है तो वह अपने उत्पादन को न केवल बढ़ा पाएंगे, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद के माध्यम से बाजार में उचित मूल्य भी प्राप्त कर सकेंगे। किसानों को लहसुन उत्पादन में नई तकनीकों का लाभ मिलेगा जिससे उनकी आजीविका में सुधार आएगा और क्षेत्रीय कृषि अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed